RRB Group D Syllabus 2025: अगर आप भी 2025 में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए रेलवे द्वारा नई वैकेंसी की भर्ती वाली नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है,रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) हर साल लाखों उम्मीदवारों के लिए Group D की परीक्षा आयोजित करता है। अगर आप RRB Group D 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल में, हम आपको RRB Group D सिलेबस 2025 की पुरी जानकारी देंगे। साथ ही, हम आपको परीक्षा पैटर्न और विषयवार सिलेबस की पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में समझाएंगे जिसे आप एक सरकारी नौकरी पा सकते हैं चलिए शुरू करते हैं।
RRB Group D 2025 परीक्षा पैटर्न के बारे में
RRB द्वारा जारी किए गए इस नए वैकेंसी के परीक्षा पैटर्न के बारे में बात करें तो इस नई वैकेंसी में आपको चार तरीके से परीक्षा पैटर्न होंगे जो हमने इस लिस्ट को तैयार किया है इस लिस्ट को ध्यानपूर्वक देखें:-
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination)

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का पैटर्न:
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय सीमा |
---|---|---|---|
गणित (Mathematics) | 25 | 25 | 90 मिनट |
सामान्य विज्ञान | 25 | 25 | |
सामान्य जागरूकता | 20 | 20 | |
सामान्य बुद्धि और रीजनिंग | 30 | 30 | |
कुल | 100 | 100 |
RRB Group D सिलेबस 2025 के बारे में जानकारी
1. गणित (Mathematics)
गणित सेक्शन में बुनियादी गणितीय अवधारणाओं को कवर किया जाता है। इसमें निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- संख्या प्रणाली (Number System)
- दशमलव और भिन्न (Decimals and Fractions)
- प्रतिशत (Percentage)
- समय और कार्य (Time and Work)
- समय, दूरी और गति (Time, Speed, and Distance)
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज (Simple and Compound Interest)
- लाभ और हानि (Profit and Loss)
- क्षेत्रमिति (Mensuration)
- अनुपात और समानुपात (Ratio and Proportion)
- औसत (Average)
2. सामान्य विज्ञान (General Science)
इस सेक्शन में भौतिकी, रसायन विज्ञान, और जीव विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
विषय | मुख्य टॉपिक |
---|---|
भौतिकी | गति, न्यूटन के नियम, कार्य और ऊर्जा |
रसायन | रासायनिक प्रतिक्रिया, तत्व और यौगिक |
जीव विज्ञान | कोशिका संरचना, पाचन तंत्र |
3. सामान्य जागरूकता (General Awareness)
इस सेक्शन में करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न आते हैं। इसमें निम्नलिखित टॉपिक्स शामिल हैं:
- भारतीय इतिहास और संस्कृति
- भारतीय संविधान और राजनीति
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- खेलकूद
- पुरस्कार और सम्मान
4. सामान्य बुद्धि और रीजनिंग (General Intelligence and Reasoning)
इस सेक्शन में आपकी तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक कौशल का परीक्षण किया जाता है। टॉपिक्स निम्नलिखित हैं:
- कोडिंग और डिकोडिंग (Coding and Decoding)
- दिशा ज्ञान (Direction Sense)
- आंकड़ा व्यवस्था (Data Arrangement)
- रक्त संबंध (Blood Relations)
- पजल (Puzzle)
- वेन आरेख (Venn Diagram)
- निर्णय लेना (Decision Making)
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए जानकारी
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट की आवश्यकताएं पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग होती हैं।
क्राइटेरिया | पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार |
---|---|---|
वजन उठाना | 35 किलोग्राम (2 मिनट में 100 मीटर) | 20 किलोग्राम (2 मिनट में 100 मीटर) |
दौड़ | 1000 मीटर (4 मिनट 15 सेकंड) | 1000 मीटर (5 मिनट 40 सेकंड) |
RRB Group D 2025 की तैयारी कैसे करें? के बारे में पूरी जानकारी
अगर आप इस नौकरी को पाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको सिलेबस को अच्छे से समझना चाहिए और सब की विषय को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए सबकी महत्वपूर्ण टॉपिक उसको सबसे पहले पढ़ लें और इसको याद कर ले, इस पेपर को पास करने के लिए आपको मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस टेस्ट जरूर करना चाहिए आपको हर रोज एक नियम बना रहना चाहिए जिसमें आपको मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न को पढ़कर के उसका उत्तर याद करना, तीसरी सबसे जरूरी बात है यह है कि आपको समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा यानी कि आपको समय पर सही उत्तर देना होगा!
आपको करंट अफेयर्स पर ध्यान देना पड़ेगा यानी कि हर रोज के अखबार को पढ़ना पड़ेगा जो नियमित रूप से समाचार में छापे जाते हैं उन सभी न्यूज़ को पढ़ना और उसको अपने मस्तिष्क में याद रखना बहुत जरूरी होता है शारीरिक तैयारी के लिए आपको PET के लिए शारीरिक अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए!
इसे भी पढ़ें:-
BA वालों के लिए खुशखबरी बिना परीक्षा की होगी भर्ती Nabard Vacancy 2024 नोटिफिकेशन जारी